banner

नाभिकीय अनुप्रयोग

image
image

ड्यूटीरियम, हाइड्रोजन का एक स्थिर समस्थानिक है और भारी जल (D2O) में दो ड्यूटीरियम (D) परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु होता है। इसे ड्यूटीरियम ऑक्साइड भी कहा जाता है। ड्यूटीरियम में इसके नाभिक में एक अतिरिक्त न्यूट्रॉन होने के कारण इसका द्रव्यमान हाइड्रोजन से दुगना होता है। ड्यूटीरियम हाइड्रोजन और हाइड्रोजन युक्त यौगिकों जैसे जल, हाइड्रोकार्बन आदि में पाया जाता है, और इसकी प्राकृतिक मात्रा लगभग 140 से 160 पीपीएम (D/D+H) होती है।

HWB ने H2S-H2O बायथर्मल प्रक्रिया और NH3-H2 मोनोथर्मल प्रक्रिया के उपयोग से भारी जल के उत्पादन की जटिल तकनीक को विकसित, प्रदर्शित, अनुकूलित और तैनात किया है, ताकि कम सांद्रता वाले प्राकृतिक फीडस्टॉक से बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर ग्रेड भारी जल का निष्कर्षण और संवर्धन किया जा सके।

न्यूक्लियर ग्रेड भारी जल का उपयोग प्रेसराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर (PHWR) में मॉडरेटर और कूलेंट के रूप में किया जाता है। भारत विश्व में भारी जल का सबसे बड़ा उत्पादक है और न केवल भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की आवश्यकता को पूरा कर रहा है, बल्कि विभिन्न देशों को इसका निर्यात भी कर रहा है।

पैरामीटरइकाइयाँउत्पाद की गुणवत्ता
ड्यूटीरियम समस्थानिक शुद्धतावजन % D2O99.82 से 99.91 (न्यूक्लियर ग्रेड)
≥99.92 (विशेष ग्रेड)
चालकताµS/cm (25°C पर)<2
पोटेशियम परमैंगनेट की खपतमि.ग्रा./कि.ग्रा.<10
धुंधलापन (टर्बिडिटी)NTU<5
क्लोराइड की मात्रामि.ग्रा./कि.ग्रा.<0.2
संपर्क करें

भारी जल की घरेलू आपूर्ति के लिए:
indsales@mum.hwb.gov.in
022-2548 7548

भारी जल की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति के लिए:
export@mum.hwb.gov.in
022-2548 7564

Last Updated: 24-06-2025