भारी पानी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी के रूप में आप सभी को संबोधित करना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए भापाबो परिवार के उन सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करता हूँ, जिनका समर्पण और व्यावसायिकता(दक्षता) इस संगठन की सुदृढ़ नींव को निरंतर बनाए रखे हुए है।
It is a privilege to address you as Chief Executive of Heavy Water Board. I take this opportunity to convey my sincere appreciation to all members of the HWB fraternity whose dedication and professionalism continue to uphold the strong foundation of this organization.
1956 में प्रथम भारी पानी संयंत्र के चालू होने के बाद से, भारी पानी बोर्ड ने एक शानदार सफ़र तय किया है। डॉ. होमी भाभा के विज़न पर आधारित और उत्तरोत्तर पीढ़ियों के प्रयासों से विकसित भापाबो आज भारी पानी उत्पादन में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अग्रणी संस्था के रूप में खड़ा है; यह लगातार विश्वसनीयता और गुणवत्ता के साथ राष्ट्रीय आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी उच्च गुणवत्ता वाला भारी पानी का निर्यात कर रहा है।
Heavy Water Board has traversed a remarkable journey since the commissioning of the first Heavy Water Plant in 1956. Built on the vision of Dr. Homi Bhabha and shaped by the efforts of successive generations, HWB today stands as a globally recognized leader in Heavy Water production, consistently meeting national requirements with reliability and quality while also exporting high-quality Heavy Water to international markets.
जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, भापाबो, परमाणु ऊर्जा विभाग के व्यापक अधिदेश के अनुरूप विकसित हो रहा है। भारी पानी बोर्ड, दाबित भारी पानी रिएक्टरों के लिए उच्च-शुद्धता वाले भारी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करके भारत के त्रिचरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है; वहीं, परमाणु-ग्रेड सॉल्वैंट्स, बोरोन और सोडियम धातु जैसे विशिष्ट पदार्थों के क्षेत्र में इसकी बढ़ती क्षमताएँ, बाद के चरणों की उन्नत रिएक्टर प्रणालियों को सहयोग प्रदान करती हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग के व्यापक अधिदेश के अनुरूप, भापाबो अपने मुख्य प्रचालन कार्यों को लगातार सुदृढ़ कर रहा है, और साथ ही विविधिकृत तथा भविष्य के लिए तैयार संगठन के रूप में विकसित हो रहा है।
As we move forward, HWB is evolving in line with the broader mandate of the Department of Atomic Energy. Heavy Water Board plays a vital role in India’s three-stage nuclear power programme by ensuring the supply of high-purity Heavy Water for PHWRs, while its growing capabilities in specialty materials such as nuclear-grade solvents, Boron, and Sodium metal support advanced reactor systems of subsequent stages. In line with the Department of Atomic Energy’s broader mandate, HWB continues to strengthen its core operations while evolving into a more diversified and future-ready organization.
साथ ही, हम बेयर लिकर से मेटल-जी की पुनर्प्राप्ति, स्क्रैप से कोबाल्ट और निकिल का निष्कर्षण, फर्टिलाइज़र प्लांट की पर्ज गैस स्ट्रीम से हीलियम की पुनर्प्राप्ति, और आयोडीन-सल्फर प्रक्रिया के ज़रिए हाइड्रोजन उत्पादन का विकास जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में नई पहलों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं; इन पहलों में हम अपनी प्रक्रिया विशेषज्ञता और इंजीनियरिंग क्षमताओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में योगदान दे रहे हैं।
At the same time, we are actively pursuing new initiatives in emerging areas such as recovery of Metal-G from Bayer’s liquor, extraction of Cobalt and Nickel from scrap, recovery of Helium from fertilizer plant purge gas streams, and development of Hydrogen production through the Iodine–Sulphur process, leveraging our process expertise and engineering strengths to enhance self-reliance and contribute to national priorities.
हमारी सभी गतिविधियों के केंद्र में संरक्षा ही रहती है। संरक्षित प्रचालन पर निरंतर जोर, सुस्थापित प्रणालियों, नियामक अनुपालन और एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति द्वारा समर्थित, हमारे संयंत्रों के परिपक्व होने और नई चुनौतियां के लिए हमारा मार्गदर्शन करेगा। हमारी विरासत को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए कुशल मानव संसाधनों का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
Safety remains central to all our activities. The continued emphasis on safe operations, supported by well-established systems, regulatory compliance, and a strong safety culture, will guide us as our plants mature and new challenges emerge. Equally important is the development of skilled human resources to sustain and carry forward our legacy.
मुख्य कार्यकारी के तौर पर, मेरा ध्यान हमारी मुख्य क्षमताओं को मज़बूत करने, प्रचालन दक्षता को बेहतर बनाने और सभी इकाइयों में नवाचार को बढ़ावा देने पर होगा। मुझे विश्वास है कि हमारी टीम के सामूहिक समर्पण और अनुभव से, भापाबो अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा और राष्ट्र के रणनीतिक कार्यक्रमों में सार्थक योगदान देगा।
As Chief Executive, my focus will be on strengthening our core competencies, improving operational efficiency, and fostering innovation across all units. I am confident that with the collective commitment and experience of our team, HWB will continue to build on its achievements and contribute meaningfully to the nation’s strategic programmes.
चूँकि हम मिलकर एक अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार 'भारी पानी बोर्ड' की दिशा में काम कर रहे हैं, अतः मैं आपके निरंतर समर्थन और सहयोग की आशा करता हूँ।
I look forward to your continued support and cooperation as we work together towards a stronger, self-reliant and future-ready Heavy Water Board.
(वी.वी.एस. ए. प्रसाद/ V.V.S.A. Prasad)
मुख्य कार्यकारी Chief Executive